सड़क दुर्घटना: तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; महिला की मौत, दामाद और सास गंभीर रूप से घायल

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। हादसे में सास और दामाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमशेदपुर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि सास और दामाद घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

आमने-सामने की टक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ट्रक भागलपुर से गोराडीह की ओर जा रहा था, जबकि बाइक पर सवार तीनों लोग गोराडीह की ओर से भागलपुर इलाज कराने आ रहे थे. इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला करीब 10 फीट दूर जा गिरी, जबकि दूसरी महिला ट्रक में फंस गयी.

घटना के बाद सड़क पर हंगामा

हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया.

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी-2 और लोदीपुर थाना अध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी प्रेरणा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया.

ट्रक और बाइक जब्त, जांच जारी

Bhagalpur Road Accident: ट्रेनी डीएसपी प्रेरणा कुमारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने ट्रक और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >