भागलपुर होकर उधना व नई दिल्ली के लिए आज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

भागलपुर होकर उधना व नई दिल्ली के लिए आज चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

भागलपुर. भागलपुर रेलवे स्टेशन होकर आज दो समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. ट्रेन नंबर 03413 मालदा-नई दिल्ली स्पेशल सुबह 7:10 पर मालदा से चलकर 10:50 पर भागलपुर और सुल्तानगंज 11:23 पर पहुंचेगी. इसके बाद जमालपुर, किऊल, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, कानपुर होते हुए नई दिल्ली जायेगी. दूसरी समर स्पेशल ट्रेन उधना के लिए मालदा से दोपहर 12:20 पर खुलेगी. यह ट्रेन 3:35 बजे भागलपुर और सुल्तानगंज 4:04 बजे पहुंचेगी. इसके बाद जमालपुर, किऊल, पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल के रास्ते जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >