भागलपुर के सदर अस्पताल में आज का ओपीडी टाइम टेबल जारी, जानिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी

Bhagalpur OPD Schedule :सदर अस्पताल में आज का ओपीडी शेड्यूल जारी, सुबह 9 से 2 बजे तक चलेगी सेवा. अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

Bhagalpur OPD Schedule : लोकनायक जयप्रकाश नारायण मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित की है, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके.

मरीजों की सुविधा के लिए तय हुआ ओपीडी शेड्यूल

अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ओपीडी सेवा को सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी अलग-अलग विभागों में लगाई गई है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकें.

Bhagalpur OPD Schedule : सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान मरीज विभिन्न विभागों में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे.
 
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय से अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराएं, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ बिना किसी देरी के प्राप्त किया जा सके.
 

सोमवार के लिए सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की सूची 

विभाग डॉक्टरों के नाम
मेडिसिन (Medicine) डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. सैफ अली बेग
सर्जरी (Surgery) डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक, डॉ. आशीष रंजन
ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन, डॉ. अविनाश कुमार
नेत्र (Eye) डॉ. सत्यदीप गुप्ता
ईएनटी (कान-नाक-गला) डॉ. प्रिंस कुमार
डेंटल (दंत रोग) डॉ. स्वप्निल चंद्रा, डॉ. प्रमोद कुमार
शिशु रोग (Pediatrics) डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. शशि भूषण

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Brajesh nandan mad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >