भागलपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक कर रहा था पार…

Bhagalpur News: भागलपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. बता दें कि युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था और कान में हेडफोन लगाया था, जिससे उसको ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और दुर्घटना का शिकार हो गया.

Bhagalpur News: भागलपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. बता दें कि युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था और कान में हेडफोन लगाया था, जिससे उसको ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और दुर्घटना का शिकार हो गया. घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान रजौना थाना क्षेत्र के कटिया जगदीशपुर निवासी रंजित यादव के 21 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है.

बता दें कि भागलपुर जिला के मंदारहिल रेलखंड पर पुनसिया हॉल्ट के  पास कान में हेडफोन लगाकर एक युवक रेलवे ट्रैक पर कर रहा था. इसी बीच भागलपुर के तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम में के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दी.

ये भी पढ़ें: आरा में मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

स्थानीय लोगों ने चिल्लाकर हटाने का प्रयास किया

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन भी हॉर्न दे रही थी और लोग भी चिल्लाकर हटाने का प्रयास किए. लेकिन, युगल कान में हेडफोन लगाया था जिस वजह से उसको कुछ सुनाई नहीं दिया और घटना का शिकार हो गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई. वहीं घटना की सूचना जैसे घरवालों को मिली कोहराम मच गया.

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ द्वारा स्थानीय जीआरपी को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की गई. उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया और परिजनों की सूचना दी गई.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर खरगे का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >