भागलपुर के सरमसपुर का इलाका पाँच दिन से अंधेरे में, बिजली बहाल नहीं होने से बढ़ी परेशानी

Bhagalpur news: जानकारी के अनुसार, 25 मई को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान कई बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे. वहीं कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिर गए, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है.


25 मई की रात आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुए पोल और तार, पेयजल संकट और दैनिक कार्यों पर पड़ा असर, जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग

भागलपुर से श्रुति कुमारी की रिपोर्ट:

Bhagalpur news: गोराडीह बाइपास रोड स्थित सरमसपुर इलाके में पिछले पाँच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

जानकारी के अनुसार, 25 मई को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान कई बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे. वहीं कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिर गए, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है.

सड़क पर गिरे पेड़ के साथ बिजली के तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट गहरा गया है. इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, कुछ जगहों पर पोल लगाया गया है लेकिन बिजली नहीं आयी है, लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उनका जनजीवन प्रभावित हो गया है.

बिजली के पोल के ऊपर फंसा ,आंधी में उड़ा हुआ टिना

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोल और तारों की जल्द मरम्मत कर क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शीघ्र बिजली बहाल नहीं की गई तो लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >