बरारी-महादेवपुर घाट के बीच नाव सेवा निःशुल्क, किराया मांगने पर नियंत्रण कक्ष में करें शिकायत

Bhagalpur news: प्रशासन के अनुसार नाव परिचालन के लिए निर्धारित राशि जिला प्रशासन द्वारा सीधे नाविकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है. इसलिए यात्रियों से किराया वसूलने का कोई औचित्य नहीं है.

भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Bhagalpur news: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरारी घाट और महादेवपुर घाट के बीच निःशुल्क नाव सेवा संचालित की जा रही है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों और मोटरसाइकिलों के परिवहन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

प्रशासन के अनुसार नाव परिचालन के लिए निर्धारित राशि जिला प्रशासन द्वारा सीधे नाविकों के बैंक खातों में भेजी जा रही है. इसलिए यात्रियों से किराया वसूलने का कोई औचित्य नहीं है.

किराया मांगने पर नियंत्रण कक्ष में करें शिकायत

जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई नाविक यात्रियों से किराया या अन्य किसी प्रकार की राशि की मांग करता है तो इसकी शिकायत बरारी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष में की जा सकती है. शिकायत मिलने पर संबंधित नाविक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

केवल पंजीकृत नावों को ही अनुमति

प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाली और पंजीकृत नावों का ही परिचालन कराया जा रहा है. अपंजीकृत अथवा सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली नावों को संचालन की अनुमति नहीं दी गई है.

यदि कोई अपंजीकृत नाव चोरी-छिपे संचालित होती पाई जाती है तो इसकी सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने कहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे मामलों पर प्रशासन की नजर है और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नाव यात्रा के दौरान किसी भी नाविक को पैसा न दें. यदि कोई किराया मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को दें.

देखें घाट पर मुफ़्त नाव परिचालन सेवा के दौरान की कुछ तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >