एंटी सोशल एलिमेंट्स की लिस्ट तैयार, भागलपुर में बाउंड डाउन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bhagalpur: होली को शांतिपूर्ण बनाने के लिए भागलपुर और नवगछिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है. दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल की गई है. संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात है. डीजे पर रोक रहेगी और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी.

Bhagalpur, अंजनी कुमार कश्यप: भागलपुर और नवगछिया में होली का त्योहार शांति के साथ बीते, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. पिछले दो दिनों से पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का विशेष अभ्यास और मॉक ड्रिल किया जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार और भागलपुर के एसएसपी प्रमोद यादव खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार की खुशी में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

एसपी ने क्या बताया

सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है. शहर के हर महत्वपूर्ण चौक-चौराहे और संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट, बीडीओ और सीओ की तैनाती की गई है. पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी ताकि हुड़दंगियों पर लगाम कसी जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी और अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी.

एंटी सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने एंटी सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ पहले ही मोर्चा खोल दिया है. नवगछिया पुलिस द्वारा भेजे गए 1711 प्रस्तावों में से लगभग 1000 लोगों पर बाउंड डाउन की कार्रवाई की जा चुकी है. इसका मतलब है कि ये लोग अब पुलिस की कड़ी निगरानी में हैं. सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है ताकि कोई नफरत भरी पोस्ट या अफवाह न फैला सके. साइबर सेल की टीम संदिग्ध अकाउंट्स की जांच कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ट्रैफिक के लिए क्या तैयारी

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है. बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और तय गति सीमा का पालन करें. पुलिस की मौजूदगी हर गली-कूचे में सुनिश्चित की जाएगी ताकि आम जनता अपने परिवार के साथ बेखौफ होकर रंगों का आनंद ले सके. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला, पोर्टल पर दिखेगी पूरी कुंडली, देखें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >