इशाकचक में मिला सीजन का पहला डेंगू का मरीज

इशाकचक में मिला सीजन का पहला डेंगू का मरीज

– बारिश व जलजमाव के कारण शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा वरीय संवाददाता, भागलपुर मानसून की बारिश व शहर में जगह-जगह जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है. मच्छरों के काटने से लोग डेंगू से पीड़ित होने लगे हैं. सोमवार को इशाकचक मुहल्ले में सीजन का पहला डेंगू मरीज मिला. इशाकचक निवासी व पटना के एनएमसीएच में इंटर्नशिप कर रही 24 वर्षीय छात्रा को सोमवार को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ दिन पहले वह पटना से अपने घर इशाकचक आयी थी. उसे बुखार आने लगा. बुखार कम नहीं होने के बाद उसे मायागंज अस्पताल लाया गया. प्रारंभिक जांच में छात्रा डेंगू पॉजिटिव निकली. उसका प्लेटलेट्स भी जांच में 40 हजार तक पहुंच गया था. मरीज को तत्काल फैब्रिकेटेड अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. अब मरीज की एलिजा जांच होगी. इसके बाद उसे डेंगू का कंफर्म मरीज माना जायेगा. बीते वर्ष भी माॅनसून शुरू होते ही शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी. सितंबर व अक्तूबर तक डेंगू बीमारी की स्थिति महामारी जैसी हो गयी थी. शहर के हर मुहल्ले में डेंगू के मरीज निकले थे. मायागंज समेत प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू मरीजों का इलाज हुआ था. सिर्फ मायागंज अस्पताल में ही 1200 से अधिक डेंगू मरीजों को भर्ती किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >