एक कार्यपालक सहायक के भरोसे चल रहा गोपालपुर BRC, 60 से अधिक स्कूलों की मॉनिटरिंग प्रभावित

Bhagalpur Education News: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाए गए गोपालपुर बीआरसी में कर्मियों की भारी कमी सामने आई है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखापाल का पद प्रभार के भरोसे चल रहा है, जबकि पूरा कार्यालय महज एक कार्यपालक सहायक के सहारे संचालित हो रहा है. इससे 60 से अधिक विद्यालयों की निगरानी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

भागलपुर, गोपालपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट

Bhagalpur Education News: शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए स्थापित प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) गोपालपुर इन दिनों कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है. स्थिति यह है कि पूरा बीआरसी महज एक कार्यपालक सहायक के भरोसे संचालित हो रहा है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) और लेखापाल का पद लंबे समय से प्रभार के सहारे चल रहा है, जबकि कार्यालय में अनुसेवक तक की नियुक्ति नहीं है. ऐसे में क्षेत्र के 60 से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण और अनुश्रवण प्रभावित हो रहा है.

प्रभार के भरोसे चल रही शिक्षा व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर और इस्माईलपुर के सहकारिता पदाधिकारी घनश्याम पासवान के पास गोपालपुर बीईओ का अतिरिक्त प्रभार है. वहीं इस्माईलपुर के लेखापाल को गोपालपुर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. नियमित अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण नहीं हो पा रहा है.

इसका सीधा असर शिक्षण कार्य, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, आधारभूत सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पा रही है.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

Bhagalpur Education News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर उठने लगे सवाल

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि जब प्रखंड स्तर पर शिक्षा विभाग का प्रमुख पद ही स्थायी रूप से पदस्थापित नहीं हो, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है. शिक्षकों के प्रशिक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग और विद्यालयों की समस्याओं के समाधान में भी अनावश्यक देरी हो रही है.

शिक्षा से जुड़े जानकारों का मानना है कि बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए नियमित बीईओ, लेखापाल और अन्य आवश्यक कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति आवश्यक है. साथ ही विद्यालयों का नियमित निरीक्षण और शैक्षणिक मूल्यांकन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

स्थानीय लोगों ने की रिक्त पद भरने की मांग

क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा विभाग से गोपालपुर बीआरसी में रिक्त पदों को जल्द भरने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक नियुक्तियां नहीं की गईं तो विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और अधिक प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIPIN THAKUR

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >