Bhagalpur Crime: जेल में कुख्यात छोटुआ और लव ने रची थी रविंद्र की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Bhagalpur Crime: लव कुमार नवगछिया बाजार मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए गया था. इसी दौरान रविंद्र कुमार चौधरी से मारपीट हुई थी. जिसमें रविंद्र कुमार चौधरी का सर फट गया था.

Bhagalpur Crime: रविंद्र की हत्या की साजिश कई महीना पहले नवगछिया के उपकारा में कुख्यात छोटुआ व लव कुमार द्वारा रची गई थी. नवगछिया के बेतिया जिला के लोगनाहा निवासी रविंद्र कुमार चौधरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित नवगछिया थाना के नयाटोला निवासी लव कुमार को पुलिस ने ढोलबज्जा से गिरफ्तार किया था. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 20 अक्तूबर को नवगछिया के खादी भंडार के पास रविंद्र कुमार चौधरी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या की प्राथमिकी मृतक की पत्नी नेहा कुमारी के बयान पर दर्ज की गई थी. जिसमें लव कुमार सहित तीन को आरोपित बनाया गया था.

घटना के बारे में जानिए

वर्ष 2017 में लव कुमार नवगछिया बाजार मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए गया था. इसी दौरान रविंद्र कुमार चौधरी से मारपीट हुई थी. जिसमें रविंद्र कुमार चौधरी का सर फट गया था. रविंद्र कुमार चौधरी ने वर्ष 217 ने घर घुसकर लव कुमार को गोली मार दिया था. लव कुमार ने भाग कर अपनी जान बचाई थी. इस मामले में रविंद्र कुमार चौधरी जेल भेज भी गया था.

इसी दौरान जेल में लत्तरा के कुख्यात छोटुआ यादव के पिता रामरत्ती यादव के साथ मारपीट किया था. जिससे छोटुआ रविंद्र कुमार चौधरी से खार खाए हुए था. लव कुमार पर भी चोरी लूट, डकैती के कई मामले दर्ज हैं. इसी बीच लव कुमार चौधरी को भी नवगछिया पुलिस लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया . वहां लव कुमार छोटुआ यादव से दोस्ती हो गई. वहीं पर रविंद्र कुमार चौधरी के हत्या का प्लान लव कुमार छोटुआ यादव ने बनाया.

लव कुमार के जेल से निकलने के कुछ ही दिन बाद छोटू यादव के भांजा दिलखुल यादव जेल चला गया था. जिस कारण रविन्द्र चौधरी को मारने की योजना विफल हो गया। इसी बीच विजेन्द्र और राजा पिता नंदू चौधरी रविन्द्र कुमार के मामा के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुआ, जिसके बाद से मृतक रविन्द्र कुमार द्वारा विजेन्द्र के परिवार को जान मारने का धमकी दिया जाता था.

करीब 02 माह पूर्व कुख्यात कुख्यात दिलखुश यादव जेल से बाहर निकला और अपने मामा छोटू यादव के कहने पर लव कुमार से सम्पर्क कर एक योजना बनाकर लव को बैंगलोर से 17 अक्टूवर को नवगछिया बुलाया. इस बीच विजेन्द्र के द्वारा इस हत्या कांड को अंजाम देने के लिए लव कुमार के खाते में 10,000 रूपया भेजा था.

योजना अनुसार दिनांक-20.10.24 को दिलखुश यादव अपने एक अन्य साथी और लव कुमार के साथ लाईनर राजा के सूचना पर संध्या करीब 06:00 बजे नया टोला स्थित विजय यादव के गुमती के पास रविन्द्र चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें: Bihar: सासाराम, नवीनगर और नालंदा में बन रहे तीन सब स्टेशन, मिले 55 करोड़

Bihar Weather: दाना तूफान का कल भी दिखेगा असर, बारिश के आसार, तापमान में आयी बड़ी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >