bhagalpur news. मेजबान भागलपुर ने दरभंगा को चार विकेट से हराया

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को दो मैच खेला गया

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को दो मैच खेला गया. पहला मैच मेजबान भागलपुर और दरभंगा के बीच खेला गया. भागलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसमें दरभंगा की टीम 81 रन पर ऑल आउट हो गयी. इसमें मनी कुमार 20, कृष 14 और अंकित 10 रनों का योगदान दिया. भागलपुर के आरव ने तीन, विराज दो व आदित्य ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की. इसमें दिव्यांशु ने सर्वाधिक 23 रन, हर्षित ने 19 और अभिषेक ने 15 रन बनाया. इस जीत के साथ भागलपुर ने ग्रुप बी के लीग चरण में अपने दोनों मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है. तीसरा मुकाबला शनिवार को मुंगेर से होगा. मैच में निर्णायक सुनील कुमार और राजेश कुमार व स्कोरर रोहित राज एवं अंकित अमृत राज थे. वहीं भागलपुर के आरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मुकाबले में पटना ने मुंगेर को 33 रन से हराया

दूसरे मुकाबले में पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए. इसमें धनंजय ने 56, कुमार शान ने 52 व दिवाकर ने19 रन योगदान दिया. मुंगेर की ओर से किशन रॉय और विकास ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नीरज को एक विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने आठ विकेट पर 124 रन बना सकी. आयुष कुमार ने सर्वाधिक 45 रन बनाए. इस तरह पटना को 33 रन से जीत मिली. मैच के दौरान सचिव जिला क्रिकेट संघ जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी, शारीरिक शिक्षक नीरज राय, नवीन भूषण, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवीशंकर, वरुण गंगोत्री, जयंतो राज, चंद्रभूषण कुमार, राकेश कुमार, सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, मो अमीर खान, सुनील कुमार तथा सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >