गंगा जल और पंचामृत से हुआ बाबा बूढ़ानाथ का अभिषेक, जयकारों से गूंजा भागलपुर का शिव मंदिर

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में आज तड़के सरकारी पूजा संपन्न हुई. गंगा जल और पंचामृत से भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया गया. पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए, जहां 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे.

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में रविवार की सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. विशेष अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा.

महंत के सान्निध्य में हुआ विशेष अनुष्ठान

महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूजा-अनुष्ठान को निर्धारित विधि और नियमों के साथ संपन्न कराया. इस दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक हो उठा.

पूजा और आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा बूढ़ानाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.

मंदिर प्रबंधन ने संभाली व्यवस्था

पूजा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने सहयोग किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा की व्यवस्था को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक इंतजाम किये गये थे.

पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सरकारी पूजा और आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बूढ़ानाथ का दर्शन करते नजर आये. मंदिर परिसर में लगातार 'हर-हर महादेव' और 'बाबा बूढ़ानाथ' के जयकारे गूंजते रहे.

भक्ति में डूबा नजर आया मंदिर परिसर

सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही और पूजन-अर्चना के कारण बाबा बूढ़ानाथ मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा. भक्तों ने भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और बाबा का आशीर्वाद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >