भागलपुर छात्रा सुसाइड केस में खुलासा, अररिया का युवक नामजद, व्हाट्सएप पर दी थी गालियां

NEET Student Death: भागलपुर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है. पिता ने एक युवक पर व्हाट्सएप चैट के जरिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

NEET Student Death, ऋषव मिश्रा कृष्णा: अररिया की नीट छात्रा की भागलपुर के एक लॉज में की गयी आत्महत्या के मामले में छात्रा के पिता ने बरारी थाने में आवेदन दे कर एक युवक को नामजद किया है. युवक का नाम किसलय है. आवेदन में आरोप है कि युवक ने छात्रा के व्हाट्सएप पर चैट के माध्यम से भद्दी भद्दी गाली दी और प्रताड़ित किया. इसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली.

बरारी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, दूसरी तरफ आरोपित युवक की तलाश जारी है. पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है. सोमवार को बरारी थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को दे दिया. परिजन सोमवार को दोपहर बाद शव लेकर अररिया के लिए रवाना हो गये.

क्या है पूरा मामला

एक दिन पहले रविवार को भागलपुर के बड़ी खंजरपुर झौवा कोठी के मां विंध्यवासिनी छात्रावास में अररिया की एक 12वीं कक्षा की नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी. छात्रा ने पंखे की कड़ी में ओढ़नी का फंदा डाल कर खुदकुशी की. छात्रा रविवार शाम चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच माता पिता और मौसेरे भाई के साथ मां विंध्यवासिनी छात्रावास में शिफ्ट की थी.

छात्रा को शिफ्ट कराने के बाद माता-पिता अररिया के लिए रवाना हो गये थे. इसके बाद से छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक दरवाजा बंद रहने के बाद आस पास के कमरों में रहने वाली लड़कियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला. फिर छात्राओं ने लॉज संचालक जवाहर प्रसाद को सूचना दी.

लॉज के संचालक ने मामले की पुलिस ने को सूचना दी. पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. छात्रा अपने ही ओढ़नी से बनाये फंदे से लटक रही थी. यह बात भी सामने आयी कि छात्रा अंतिम समय में किसी के साथ वीडियो चैट पर थी. बरारी थाना पुलिस ने छात्रा की मोबाइल को जब्त कर लिया है तो दूसरी तरफ अररिया जा रहे माता पता को भी घटना की सूचना मिलते ही वे लोग फिर भागलपुर के लिए रवाना हुए. देर रात माता पिता भागलपुर पहुंच गये थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वीमेन्स हास्टल में रहती थी छात्रा

घटना की सूचना मिलते ही छात्रा का मौसेरा भाई लॉज पहुंचा. उन्होंने बताया कि वह 12वीं की छात्रा थी और वह नीट की तैयारी कर रही थी और फिजिक्सवाला में रेगुलर क्लास कर रही थी. इससे पहले वह खंजरपुर के ही वीमेन्स हास्टल में रह रही थी. रविवार शाम को ही वह अपने माता पिता के साथ नये लॉज में शिफ्ट की थी.

लॉज के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि छात्रा अपने माता पिता और मौसेरे भाई के साथ शिफ्ट करने से पहले की जाने वाली प्रक्रिया की पूरी कर रही थी. मृतका के पिता अररिया में अपने घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते हैं. बरारी पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी

देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >