विक्रमशिला पुल पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के के लिये पुल के समीप बैरियर लगाया गया है. यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि दिन के समय मालवाहक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है. कहा कि निर्धारित समय में भारी एवं मालवाहक वाहनों को पुल पार करने से रोका जाएगा, जिससे पुल वाहनों का दबाव कम होगा. साथ ही जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी. बताया कि दिन के समय मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.
रुक-रुककर लगता रहा जाम
विक्रमशीला पुल पर बने बेली ब्रिज पर वन-वे परिचालन के कारण जाम रविवार से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. हालांकि बुधवार से स्थिति सामान्य है. अब कभी कभार रुक-रुककर जाम लग रहा है.
सवारी गाड़ी नहीं मिलने से लोग परेशान
दूसरी ओर सवारी गाड़ी नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को भी कुछ लोगों को पुल पैदल पार करते देखा गया है. यात्रियों ने बताया कि टोटो के परिचालन नहीं होने से सवारी गाड़ी की कमी हो गयी है. इसलिये अधिक परेशानी हो रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.