bhagalpur news. बांका ने मुंगेर को पांच विकेट से किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंगिका जोन के तहत मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में शनिवार को खेले गये मुकाबले में बांका ने मुंगेर टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया

भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंगिका जोन के तहत मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में शनिवार को खेले गये मुकाबले में बांका ने मुंगेर टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया. बांका के बैटर अनिकेत व विक्रांत ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी.

इससे पहले बांका टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में अशरफ अमीन ने 88 रन व आर्य ने 41 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में बांका की ओर से आदित्य कुमार ने चार व जबकि विनीत चौधरी ने तीन विकेट लिये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 48.1 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिया. बल्लेबाजी में अनिकेत ने 62 व विक्रांत ने 57 रनों का योगदान दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में अभिज्ञान ने दो व आकाश ने एक विकेट चटकाये. मैच में अंपायर बीसीए पैनल के तनवीर आलम व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. रविवार को बांका व भागलपुर टीम के बीच सुबह सात बजे से मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >