नाथनगर में हत्या व जगदीशपुर में हुए धोखाधड़ी के मामले में याचिका खारिज

जमानत याचिका खारिज

भागलपुर जिला पुलिस के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में जेल भेजे गये अभियुक्तों की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. जिन पर गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें खारिज कर दिया. जिन मामलों में सुनवाई की गयी उनमें नाथनगर में दर्ज दो अलग अलग हत्या के मामलों के अभियुक्त अरूण मंडल और मन्नु यादव की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. वहीं जगदीशपुर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले के आरोपित सुशील मंडल की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >