शिवभक्ति में डूबा बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, सरकारी पूजा के बाद शुरू हुआ दर्शन

प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शनिवार को प्रातः पांच बजे नियमित सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शनिवार को प्रातः पांच बजे नियमित सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, फूल और फलों से विधिवत अभिषेक किया गया. पूजा का संचालन महंत शिवनारायण गिरि के निर्देशन में हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया.मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. सरकारी पूजा के उपरांत मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगा रहा.श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. भक्तों की भीड़ और पूजा-पाठ से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >