सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पट, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
Copied link
भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे परंपरागत सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे परंपरागत सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगा जल, पंचामृत, फूल और फलों से विधिवत अभिषेक किया गया. पूजा अनुष्ठान महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में संपन्न हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही. पूजा और दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में सराबोर रहा.
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.