Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुई सरकारी पूजा, पट खुलते गूंजा हर-हर महादेव

भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. सुबह करीब पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ बाबा का पूजन कराया. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और घंटियों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया. सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की. मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >