बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सुबह हुई सरकारी पूजा, पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शनिवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. मंदिर परिसर में गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News. भागलपुर में प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शनिवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न हुई. मंदिर परिसर में गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कराई. मंदिर प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया. पूजा सम्पन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा-अर्चना और भीड़ के कारण मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >