bhagalpur news. पिछले शैक्षणिक वर्ष की गतिविधियों का किया मूल्यांकन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को जिले के विभिन्न इकाई की समीक्षा सह योजना बैठक हुई

भागलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को जिले के विभिन्न इकाई की समीक्षा सह योजना बैठक हुई. इसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री आयुषी गुप्ता शामिल हुए. उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा व आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है. साथ ही कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है. जिला संयोजक रोहित कुमार राज ने बताया कि बैठक में पिछले शैक्षणिक वर्ष की गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया. आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए संगठनात्मक योजना पर चर्चा की गयी. इस बार भागलपुर जिले में सदस्यता का 25000 लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पर्यावरण व सेवा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. शैक्षणिक संस्थानों में व्यक्तित्व विकास आधारित कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा की गयी. मौके पर राजीव रंजन, कुणाल पांडे, आशुतोष सिंह तोमर, मुक्ता सिंह, अमन राय, गौतम साहू, आशिक पासवान, कपेश गुप्ता, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >