bhagalpur news. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की हुई समीक्षा, 40 इंडिकेटर पर फोकस

प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई

प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक की जानकारी देते हुए कुमारी रिया ने बताया कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी इसमें मौजूद थे. इस दौरान कार्यक्रम के 40 प्रमुख इंडिकेटर पर विस्तार से समीक्षा की गई और उनकी प्रगति का आकलन किया गया. बताया कि अब इस कार्यक्रम की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि दिए गए टारगेट को शत-प्रतिशत हासिल करना सुनिश्चित करें. बैठक में ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ के तहत निर्धारित लक्ष्य को 14 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने और उन्हें श्रेणीबद्ध (कैटेगरी वाइज) करने को कहा गया. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नियमित समीक्षा और सख्त मॉनिटरिंग से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >