bhagalpur news. अमित आर्यन बने जदयू महानगर शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने अमित आर्यन को भागलपुर महानगर शिक्षा प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया.

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने अमित आर्यन को भागलपुर महानगर शिक्षा प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया. उनके मनोनयन के बाद भागलपुर महानगर कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह एवं विधानसभा प्रभारी रणधीर जायसवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा. बधाई देते हुए महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि भागलपुर नगर के अंदर जदयू सबसे मजबूत स्थिति में अपने संगठन का विस्तार कर रही है. युवाओं, महिलाओं, छात्रों व सर्विस प्रोफेशनल सभी वर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित होकर भागलपुर नगर में जदयू की सदस्यता ली है. नीतीश कुमार को 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है. शिक्षा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अमित आर्यन ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार एवं महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह, भागलपुर विधानसभा प्रभारी रणधीर जायसवाल को धन्यवाद दिया. अमित आर्यन के मनोनयन पर सांसद अजय कुमार मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, सुल्तानगंज विधायक डॉ ललित नारायण मंडल, पूर्व विधायक नाथनगर लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष महानगर सूड्डू साई, राकेश ओझा, शेखर पाण्डेय, रिंटू सिंह चंद्रवंशी, दीपक सिंह, संजू तिवारी, दीपक चौहान, विकास सिंह, रवि सिंह, सुबोध शर्मा, सद्दाम हुसैन, आशीष कुमार, संजय सिंह आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >