bhagalpur news. एकतरफा मुकाबले में अररिया ने मधेपुरा को सात विकेट से हराया

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंगिका जोन मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में बुधवार को खेले गये मैच में अररिया ने मधेपुरा टीम को सात विकेट से पराजित कर दिया

भागलपुर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंगिका जोन मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में बुधवार को खेले गये मैच में अररिया ने मधेपुरा टीम को सात विकेट से पराजित कर दिया.

मधेपुरा टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में निहाल ने 58 व ओंकार ने 42 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में अररिया की ओर से पार्थ ने तीन व यक्षेणदर ने दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम ने 45 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में अरमान ने 58 व आर्यन ने 51 रनों का योगदान दिया. मधेपुरा की ओर से गेंदबाजी में ओंकार व प्रियांशु राज ने एक- एक विकेट चटकाये. मैच में अंपायर बीसीए पैनल के मनोहर कुमार व शुभम कुमार थे. स्कोरिंग बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. गुरुवार को कटिहार व किशनगंज के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >