TMBU News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

टीएमबीयू अंतर्गत विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. कुलपति प्रो जवाहरलाल के आदेशानुसार जारी अधिसूचना संख्या 53/2025 के तहत इन नियुक्तियों को अनुबंध आधार पर 11 महीने की अवधि के लिए किया गया है.

संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू अंतर्गत विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों में 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. कुलपति प्रो जवाहरलाल के आदेशानुसार जारी अधिसूचना संख्या 53/2025 के तहत इन नियुक्तियों को अनुबंध आधार पर 11 महीने की अवधि के लिए किया गया है. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रामाशीष पूर्बे द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है कि सभी नियुक्त शिक्षक पांच मई तक अपने संबंधित विभागों/कॉलेजों में कार्यभार ग्रहण करेंगे.

विषयवार नियुक्ति

बॉटनी में रूपम भारती- एसएम कॉलेज, भागलपुर, रिचा प्रियदर्शिनी – टीएनबी कॉलेज भागलपुर, समिता सुमन – एसएम कॉलेज भागलपुर, फैज अहमद सिद्दिकी – पीबीएस कॉलेज बांका, अनुराधा कुमारी – सबौर कॉलेज सबौर में किया गया है. केमिस्ट्री- आलोक कुमार मधुकर को टीएनबी कॉलेज भागलपुर, गणित- देवेश कुमार दुबे को टीएनबी कॉलेज भागलपुर, अकांक्षा माधुरी राज को पीबीएस कॉलेज बांका, साबी अहमद को पीबीएस कॉलेज बांका, अपूर्ब कुमार को मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज, नितीश कुमार भारद्वाज को एमएएम कॉलेज नवगछिया, सुमन कुमार भारती को मुरारका कॉलेज,, सुल्तानगंज में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसी तरह अन्य विषयों में भी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न कॉलेजाें में की गयी है.

फिजिक्स आशीष रंजन को सबौर कॉलेज, सबौर, कमल जैन को पी.बी.एस. कॉलेज, बांका, मनीष कुमार को बी.एन. कॉलेज, भागलपुर, जूलॉजी में अतुल समीरन – विश्वविद्यालय जुलॉजी विभाग, सुरुचि चंद्रा को एम.ए.एम कॉलेज, नवगछिया, रीतू कुमारी को मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, कॉमर्स में शालू कुमारी को विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग, पूजा कुमारी को सबौर कॉलेज, सबौर, शशिमाला कुमारी को सबौर कॉलेज, सबौर, ललिंद्र कुमार यादव को मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर, दीपक कुमार पोद्दार को विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग, डिंपल रानी को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर, अनंत कुमार दास – सबौर कॉलेज, सबौर, अनामिका कुमारी को मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर, हरे राम पंडित को विश्वविद्यालय कॉमर्स विभाग, अमित कुमार वर्मा को विश्वविद्यालय कॉमर्स विभाग, इकोनॉमिक्स में ज्योत्सना तिवारी को सबौर कॉलेज, सबौर, तुषार रंजन को पी.बी.एस. कॉलेज, बांका, पॉलिटिकल साइंस में हामिद अली को जीबी कॉलेज, नवगछिया दिया गया है.

अकांक्षा को एम.ए.एम कॉलेज, नवगछिया, सरोज कुमार को जी.बी. कॉलेज, नवगछिया, प्रिया को पी.बी.एस. कॉलेज, बांका, म्यूजिक में कुमारी रूपा सिंह को विश्वविद्यालय म्युजिक विभाग, साइकोलॉजी में चंदनी कुमारी को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर, स्नेहा कुमारी को टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर, अकांत कुमार चौधरी को बीएन. कॉलेज, भागलपुर, अजय कुमार को पी.बी.एस. कॉलेज, बांका, हिस्ट्री में चेतना कुमारी को एम.ए.एम कॉलेज, नवगछिया, नमिता कुमारी को मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, अशोक कुमार को विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, रंजीत कुमार को जीबी. कॉलेज, नवगछिया, . अरुण ठाकुर को टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर, श्वेता भारती को जीबी. कॉलेज, नवगछिया, प्रताप राज को जीबी कॉलेज, नवगछिया, अंजना कुमारी को विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, सोनी कुमारी को विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, बीरभद्र को एमएएम कॉलेज, नवगछिया, सृष्टि गर्ग को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर, किरण कुमारी को सबौर कॉलेज, सबौर, लॉ में प्रज्ञाश्री को विश्वविद्यालय विधि विभाग, फिलॉसफी में सीमा कुमारी को मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, भावना वर्मा को जीबी. कॉलेज, नवगछिया, रंजीत कुमार को जीबी. कॉलेज, नवगछिया, नारद प्रसाद मिश्रा को जेपी. कॉलेज, नारायणपुर, संस्कृत में गोबिंद सरकार को सबौर कॉलेज, सबौर, आदित्य कुमार को एमएएम. कॉलेज, नवगछिया, इंग्लिश में समरा एजाज को विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग, मो बुलंद अख्तर को बी.एन. कॉलेज, भागलपुर, सुरभि कुमारी को मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर, सुभद्रा कुमारी को सबौर कॉलेज, सबौर, नेहा रागिनी को एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया, मौसम कुमारी को एस.एस.वी. कॉलेज, कहलगांव, हिंदी में स्वर्णिम शिप्रा को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग, दुर्गा कुमारी को मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, कुमार चैतन्य प्रकाश को मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, रश्मि कुमारी को टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर, प्रियांशु कुमार को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग, रानी रेणु कुमारी को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग में नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >