bhagalpur news. प्रधानाध्यापक पद के चयनित अभ्यर्थियों को 24 व 25 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय प्रमंडल कार्यालय से प्रधानाध्यापक पद के लिए बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित और काउंसलिंग में सफल हुए भागलपुर के 22 और बांका के 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा

क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय प्रमंडल कार्यालय से प्रधानाध्यापक पद के लिए बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित और काउंसलिंग में सफल हुए भागलपुर के 22 और बांका के 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इस बाबत भागलपुर व बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है. कहा गया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय पर सूचित करे.

वितरण की तिथि और स्थान

क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित प्रधानाध्यापकों को 24 से 25 अप्रैल को औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र और योगदान प्रपत्र का वितरण किया जायेगा. यह प्रक्रिया क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय से किया जायेगा.

अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा का प्रवेश पत्र, काउंसलिंग के लिए निर्गत पत्र की मूल प्रति, आधार कार्ड की मूल प्रति एवं उसकी स्व-अभिप्रमाणित छाया प्रति साथ लेकर आना है. कहा कि अभ्यर्थियों को आवंटित विद्यालयों में 27 अप्रैल से छह मई तक का निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विद्यालय में योगदान करना अनिवार्य है. प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दिव्याश्री रॉय को अधिकृत किया गया है. उनके सहयोग के लिए कुमार अभिषेक व मुकेश कुमार को नामित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >