सिया पंचायत बरैनी गांव में बुधवार को सरकारी तालाब की खुदाई को लेकर हुए हंगामा व उपद्रव के बाद गांव में तनाव व भय का माहौल है. गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा तथा लगातार फ्लैग मार्च किया जाता रहा. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है. जानकारी के अनुसार बरैनी गांव स्थित स्कूल के पीछे खाता संख्या 222, खसरा संख्या 497, रकवा 98 डिसमिल की सरकारी जमीन पर बिहार सरकार का तालाब है. प्रशासन ने तालाब की खुदाई कराने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के सटे विद्यालय होने से बच्चों के डूबने का खतरा बना रहता है. इस वजह से वर्ष 2013 से ग्रामीण तालाब को भर कर मैदान बनाने की मांग करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 में यहां यज्ञ का आयोजन किया गया था तथा दो वर्ष पूर्व यज्ञ कराया गया था. केवल यज्ञ मंडप व प्रतिमा स्थापना के लिए थोड़ी मिट्टी भरकर जमीन को ऊंचा किया गया था. ग्रामीण इसे जनहित में खेल मैदान और सार्वजनिक उपयोग स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं, इसलिए तालाब की खुदाई का विरोध कर रहे हैं. प्रशासन ने पोखर के समीप सड़क के दूसरी ओर बिहार सरकार की अतिक्रमित जमीन पर बने झोपड़ीनुमा निर्माण को जेसीबी से हटा कर अतिक्रमण मुक्त करा दिया. दूसरी ओर सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. इधर, गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व भय का महौल है. गांव वालों का कहना है कि गिरफ्तार लोगों में पिछले दिनों असम राइफल्स के जवान शिवशंकर की मां और चचेरे भाई जो असम राइफल्स में कार्यरत हैं. भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये थे, उसे भी पुलिस उठाकर ले गयी है. बरैनी गांव में विवाद तथाकथित पोखर जो पहले कभी रहा होगा. वर्तमान में क्षेत्र की मांग है कि यह फिल्ड रहे, लेकिन डीएम के दबाव में एसडीओ कहलगांव और उनकी पत्नी एसडीपीओ टू कहलगांव ने विधि व्यवस्था को भंग किया है और क्षेत्र में और अशांति फैलायी है. यहां कोई विधि व्यवस्था को लेकर दिक्कत नहीं थी. -मुरारी पासवान, विधायक पीरपैंती. सरकारी पोखर खुदाई को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया है. लगभग 25 लोगों को डिटेन किया गया है. वीडियो फुटेज के आधार पर च जेसीबी चालक मुखिया पति घायल हैं उनके बयान पर लोगों को चिह्नित कर मामला दर्ज किया जायेगा. 125 अज्ञात लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी. कुछ नाबालिग भी डिटेन हुए हैं. पूछताछ के बाद आगे निर्णय लिया जायेगा.
Bhagalpur news हंगामा के बाद गांव में तनाव व भय का माहौल
सिया पंचायत बरैनी गांव में बुधवार को सरकारी तालाब की खुदाई को लेकर हुए हंगामा व उपद्रव के बाद गांव में तनाव व भय का माहौल है.
