bhagalpur news. प्राचार्य ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

सुलतानगंज के मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन उत्तम स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया

सुलतानगंज के मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन उत्तम स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डॉक्टर अमित कुमार ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि फाइलेरिया एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलने वाला गंभीर रोग है, जो व्यक्ति को दिव्यांग भी बना सकता है. कहा कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से विशेष अभियान चलाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है. इसी अभियान के तहत महाविद्यालय में भी करीब 750 छात्रों को दवा दी गई है. जिन छात्रों ने अब तक दवा नहीं ली है, उन्हें आवश्यक रूप से दवा का सेवन करने की सलाह दी गई. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेंद्र तिवारी ने कहा कि इस धरती का सबसे बड़ा सुख निरोगी शरीर है. किसी भी देश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है. कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, योग, सुबह टहलना और उत्तम चरित्र अपनाना जरूरी है. साथ ही युवाओं को मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, नशा और फास्ट फूड जैसी आदतों से दूर रहने की भी सलाह दी. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >