bhagalpur news. लॉ कॉलेज में प्रथम मेधा सूची से छह तक लिया जायेगा नामांकन

टीएनबी लॉ कॉलेज में सत्र 2025-28 सेमेस्टर वन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है

टीएनबी लॉ कॉलेज में सत्र 2025-28 सेमेस्टर वन में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कॉलेज में प्रथम मेधा सूची तीन नवंबर को जारी की गयी है. इसी सूची से छह नवंबर तक ऑनलाइन नामांकन लिया जायेगा. कॉलेज में तीन वर्षीय लॉ कोर्स के लिए कुल 120 सीट पर नामांकन लिया जायेगा. इसके लिए 1166 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. उधर, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि दूसरी मेधा सूची सात नवंबर को जारी की जायेगी. इसी सूची से आठ से 13 नवंबर तक नामांकन लिया जायेगा. बताया कि आरक्षण कोटा के तहत प्रथम मेधा सूची 14 नवंबर को जारी होगी. इसके तहत 15 से 19 नवंबर तक नामांकन लिया जायेगा. जबकि आरक्षण कोटा के अंतर्गत दूसरी मेधा सूची 20 नवंबर को जारी होगी, जिससे 21 से 24 नवंबर तक नामांकन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >