Bhagalpur news रंगरा चौक पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सौ दुकानें ध्वस्त

रंगरा चौक पर प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान एनएच-31 व 14 नंबर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी मशीन से लगभग सौ अस्थायी व स्थायी दुकानों को ध्वस्त किया गया.

नवगछिया रंगरा चौक पर प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान एनएच-31 व 14 नंबर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी मशीन से लगभग सौ अस्थायी व स्थायी दुकानों को ध्वस्त किया गया. अभियान से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा. एनएच-31 और 14 नंबर रोड के दोनों किनारों पर वर्षों से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकान चला रहे थे. सड़क संकीर्ण हो गयी थी और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं. प्रशासन की ओर से पूर्व में नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के दौरान महेंद्र ठाकुर, अर्जुन कुमार साह, सुभाष साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, विपिन साह, रामचंद्र साह, लड्डु साह, संतोष सिंह, मो सोहराब, मुन्ना गुप्ता, मुरली मंडल, अखिलेश साह, विमल साह, मंचन साह, सुरेश साह, दिलीप साह, बुचो साह सहित अन्य लोगों की दुकानों को हटाया गया. कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान हटाया, जबकि कई स्थानों पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण तोड़ा गया.

अभियान के दौरान नवगछिया के सीओ आशीष कुमार मौके पर मौजूद रहे. उनके साथ रंगरा थानाध्यक्ष तथा काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था, ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो. प्रशासन की सख्ती के बीच पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया. अभियान के बाद एनएच-31 और 14 नंबर रोड पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है, वहीं प्रभावित दुकानदारों में मायूसी देखी गयी.

अतिक्रमण पर प्रशासन का फिर चला बुलडोजर

शाहकुंड मुख्य बाजार में प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को एक बार फिर अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला. प्रशासन का चार बुलडोजर बिहार सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बने घर और दुकान को ध्वस्त किया गया. प्रशिक्षु आइएएस पूरे दिन अभियान का भ्रमण कर जायजा ले ध्वस्त करने का निर्देश जारी कर रहे थे. अतिक्रमण मुक्त अभियान से बाजार का नजारा बदला बदला दिखाई दे रहा है.अतिक्रमण अभियान में पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे. अतिक्रमणकारी अपने घरों को चिह्नित स्थान तक तोड़ने में जुटे हैं..प्रशिक्षु आइएएस ने बताया कि 240 अतिक्रमण कारियों को नोटिस दिया गया था. 95 फीसदी अतिक्रमण मुक्त का कार्य पूरा कर लिया गया है. अतिक्रमण कारियों को दो दिनों समय दिया गया है फिर अभियान चला अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. एक सप्ताह में कार्य को पूरा कर लिया जायेगा. हाट की जमीन का पैमाइश कराया गया है. दो दिनों में अतिक्रमण कारियों को नोटिस भेजा जायेगा. नियमानुसार हाट की जमीन को प्रमुखता से मुक्त कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >