bhagalpur news. नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्रवाई

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ ऐसे लोग सामने आये हैं, जिन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) एवं एनडीए गठबंधन के हितों के विरुद्ध कार्य किया

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ ऐसे लोग सामने आये हैं, जिन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) एवं एनडीए गठबंधन के हितों के विरुद्ध कार्य किया. एनडीए गठबंधन ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त कर सरकार का गठन किया, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ स्वार्थी और भ्रमित तत्वों ने भीतर रहकर संगठन को कमजोर करने का प्रयास किया. उक्त शिकायत नाथनगर विधानसभा के विधायक मिथुन कुमार ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को की है.

कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं की गतिविधियां न केवल पार्टी अनुशासन के खिलाफ हैं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी तोड़ने वाली हैं. पार्टी में रहते हुए विरोधी दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करना अनुशासनहीनता ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विश्वासघात है. नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय कुमार राय 2025 विधानसभा चुनाव जन सुराज पार्टी से लड़े और आज भी जेडीयू का झंडा लगाकर भ्रम फैला रहे हैं. जदयू के अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महासचिव रहे जयप्रकाश मंडल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े. पूर्व राज्य उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ धनंजय मंडल लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं. सीपू मंडल ने जन सुराज प्रत्याशी अजय राय की मदद की. पूर्व विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार मंडल ने जिलाध्यक्ष रहे विपिन बिहारी सिंह के साथ मिलकर जन सुराज प्रत्याशी का समर्थन किया. पूर्व प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने राजद प्रत्याशी का खुला समर्थन किया. गुरुदेव मंडल, बृजेश सिंह ने पार्टी के विरुद्ध कार्य किया. ऐसे लोगों की पार्टी में निरंतर उपस्थिति संगठन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है. यदि समय रहते इन पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में पार्टी की अनुशासनात्मक संरचना कमजोर होगी. ऐसे में सभी व्यक्तियों को जनता दल (यूनाइटेड) से तत्काल निष्कासित कर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >