bhagalpur news.जिले के 835 स्कूल के एचएम पर हो सकती है कार्रवाई

जिले के 835 स्कूलों के एचएम पर कार्रवाई हो सकती है

भागलपुर जिले के 835 स्कूलों के एचएम पर कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रहा है कि सभी स्कूलों ने यू-डायस सत्र 2024-25 पोर्टल पर छात्रों की एंट्री अब तक पूरी नहीं की है. इस बाबत शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. रविवार को शिक्षा सचिव बिहार पटना ने यू-डायस 2023-24 व 2024-25 की समीक्षा की. इसमें भागलपुर जिले में पिछले सत्र की तुलना में इस बार भी 19139 छात्रों की एंट्री कम हुई है. कहा कि दो दिनों के अंदर यू-डायस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सभी छात्रों की एंट्री पूरी नहीं करते हैं, तो ऐसे में संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >