bhagalpur news. पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप

जोगसर थाना क्षेत्र के ग्वाल टोला निवासी श्रीकांत यादव ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है

भागलपुर – जोगसर थाना क्षेत्र के ग्वाल टोला निवासी श्रीकांत यादव ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि पत्नी द्वारा किये गये झूठे मुकदमे में वह हाल में ही जेल से जमानत पर वापस आया है. सात अक्तूबर को उसकी पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जोगसर पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. तारीख पर कोर्ट आये युवक की बाइक चोरी भागलपुर – बायपास थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी असजद की बाइक कोर्ट परिसर से चोरी हो गयी है. वह सात अक्तूबर को केस के तारीख पर कोर्ट आया था. असजद ने मामले की प्राथमिकी तिलकामांझी थाने में दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घर से दस हजार नकद व मोबाइल की चोरी भागलपुर – बूढ़ानाथ मंदिर मोहल्ले निवासी रंजू देवी के घर से अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल और दस हजार रुपये नकद चोरी कर ली है. रंजू देवी का कहना है कि छह अक्तूबर को वह बरामदे पर सोई थी और चोर ने घर घुस कर घटना को अंजाम दिया. प्राथमिकी जोगसर थाने में दर्ज की गयी है. यौन शोषण कर फोटो वायरल करने की दी धमकी भागलपुर – कहलगांव की एक लड़की ने राज जायसवाल उर्फ छोटू नाम के युवक के विरुद्ध यौन शोषण करने और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाना की पुलिस छानबीन में जुट गयी है. विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज भागलपुर – गोराडीह थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई. शादी के बाद ससुराल आयी तो पता चला कि उसका पति पूर्व से ही शादीशुदा है. इसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. महिला थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी कर तहकीकात कर रही है. संदेहास्प्द स्थिति में महिला की मौत भागलपुर – पीरपैंती के बाखरपुर गांव में गोविंद पासवान की पत्नी 35 वर्षीय पिंकी देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. परिजनों ने बताया कि पिंकी मंगलवार सुबह घास लेने बहियार गयी थी. सूचना आयी कि वह खेत में गिरी हुई है. उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होती चली गयी. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया, जहां इलाज के क्रम में देर शाम उसकी मौत हो गयी. मायागंज स्थित बरारी थाने की पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. जबकि घटना के संदर्भ में पुलिस ने मृतिका की मां का बयान दर्ज किया है. मृतिका का मायके कहलगांव के लदमा गांव के वार्ड नंबर नौ में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >