bhagalpur news. हथियार व गोली के साथ आरोपित गिरफ्तार, पत्नी की सूचना पर कार्रवाई
इस्माइलपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर चौधरी बासा दियारा निवासी सुखराज मंडल को अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया
By ATUL KUMAR | Updated at :
इस्माइलपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर चौधरी बासा दियारा निवासी सुखराज मंडल को अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुखराज मंडल अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था. इसी बीच पीड़िता ने थाना को फोन कर पति की प्रताड़ना और उसके पास हथियार होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसके घर पर छापेमारी की. इस दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है