Bhagalpur news गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, केस
Copied link
मंझली हथियौक निवासी सुदामा कुमार ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज कराया है.
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मंझली हथियौक निवासी सुदामा कुमार ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज कराया है. आरोप लगाया कि गंदे पानी का निकास उनके घर के बाहर के हिस्से में आए दिन गिरता रहता है, जिससे काफी दुर्गंध फैलती है. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नामजद आरोपी आक्रोशित हो गये. आरोप है कि आरोपी ने हथियार निकालकर गाली-गलौज की और जबरदस्ती करते हुए गोली मार देने की धमकी दी. इस दौरान मारपीट भी की गई. घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से छानबीन की जा रही है.
घर में चोरी, सारा सामान ले उड़े चोर
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आदर्शनगर पटेल नगर रोड़ में चोरी की घटना सामने आई है. इस संबंध में आदर्श नगर निवासी राजीव मंडल ने थाना में अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कराया है. दर्ज आवेदन में बताया कि वे नौकरी के सिलसिले में अपने परिवार के साथ अमरपुर में रहते हैं. जब घर पहुंचे तो देखा कि घर का ग्रिल टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर में रखा सारा सामान गायब है. चोरी गए सामानों में गहने, कीमती बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बिजली मीटर, पंखा, कपड़े समेत कुछ जरूरी कागजात शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से छानबीन की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा.
संपत्ति विवाद में मारपीट, बेटी घायल
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में कविता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया कि घर के बंटवारे में हिस्सा नहीं दिए जाने को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया. घटना में कविता देवी की बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घायल बेटी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. बताया गया कि महिला का पति और बेटा रोजगार के उद्देश्य से बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. इधर, इसी गांव की सावित्री देवी ने भी थाने में मारपीट का एक अलग मामला दर्ज कराया है. उन्होंने भी नामजद आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटनाओं की गंभीरता से छानबीन की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.