नाव से अचानक गंगा में कूदा युवक, SDRF-NDRF की सर्चिंग जारी

Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा नदी के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाव से सफर कर रहा एक युवक अचानक नदी में कूद गया. घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी.

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट : भागलपुर में गंगा नदी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. भागलपुर से नाव पर सवार होकर नवगछिया जा रहा एक युवक ने अचानक बीच नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद नाव पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है.

नाव से यात्रा के दौरान लगायी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नवगछिया से नाव पर सवार होकर भागलपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान अचानक उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी. किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और युवक तेज धार में लापता हो गया.

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया. एसडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

अब तक नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. नाव पर मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके. पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर जानकारी जुटा रही है.

घाट पर जुटी लोगों की भीड़

घटना की खबर फैलते ही घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. लोग युवक के बारे में जानने और रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने लोगों से भीड़ नहीं लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है.

तेज धार से बढ़ी चुनौती

गंगा नदी में बढ़े जलस्तर और तेज धार के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही है. रेस्क्यू टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि खोज अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >