bhagalpur news. नाथनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

भागलपुर- सुलतानगंज रेलखंड पर नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय के समीप शनिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी

भागलपुर- सुलतानगंज रेलखंड पर नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय के समीप शनिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुरानी सराय निवासी घोलटी मंडल के बड़े पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मनीष शनिवार शाम करीब चार बजे घर से शौच के लिए निकला था. बगीचे में शौच करने के बाद वह ट्रैक पार कर घर लौटने के क्रम में हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन के साइड से टकराने के बाद मनीष करीब 25-30 फीट दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता का फर्द बयान जेएलएनएमसीएच परिसर स्थित बरारी पुलिस कैंप में दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि मनीष मोबाइल पर गाना सुन रहा था, जिस कारण उसे ट्रेन आने का आभास नहीं हुआ. परिजनों ने बताया कि मनीष मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >