bhagalpur news. नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की मिली अद्भुत झलक

नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सैंडिस के ओपन थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सैंडिस के ओपन थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक मिली. कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व आयोजन को सफल बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. दीप प्रज्वलन मेयर डॉ बसुंधरा लाल, विधायक मिथुन यादव, कार्यक्रम संयोजक राजीव मिश्रा,सह संयोजक गिरीश चंद्र झा, बालमुकुंद जी, रतन सिंह, हरविंद नारायण भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, मानस कुमार, रामंजय साह आदि ने किया. संघ के पदाधिकारी बालमुकुंद ने लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान भारतीय नववर्ष के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में नृत्य, संगीत व वादन की विविध प्रस्तुतियों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया. पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने भारतीय लोक एवं शास्त्रीय संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शकों में उत्साह और गौरव की भावना जागृत हुई. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और नववर्ष के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया. यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. अंत में भगवान राम महाआरती की गयी. कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी अजीत घोष, नीरज शुक्ला, महानगर कार्यवाह श्रीधर मिश्र, रवि सिन्हा, विजय साह,संगीता सिन्हा, प्रीति पाण्डेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >