bhagalpur news. नीट छात्रा हत्याकांड व भागलपुर से लापता हुई छात्रा के विरोध में प्रदर्शन

पटना में नीट छात्रा के साथ घटित घटना एवं भागलपुर से लापता हुई दो छात्रा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला

पटना में नीट छात्रा के साथ घटित घटना एवं भागलपुर से लापता हुई दो छात्रा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला. एसएम कॉलेज से निकाला गया मार्च रानी लक्ष्मीबाई चौक पहुंच कर समाप्त हो गया. प्रिया कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया. मार्च में शामिल छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर छात्रा सुरक्षा, न्याय एवं प्रशासनिक जवाबदेही की मांग कर रही थीं. मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुक्ता सिंह एवं निधि कुमारी ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों में लगातार बढ़ती असुरक्षा अत्यंत चिंताजनक है. वहीं, परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद एवं प्रदेश सहमंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि शंभु हॉस्टल की घटना कोई अलग-थलग मामला नहीं है, बल्कि यह राज्य में लगातार घट रही छात्रा विरोधी घटनाओं की एक कड़ी है. कहा कि प्रशासन छात्रों एवं विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हो रहा है. यदि शीघ्र ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रारंभ करने को बाध्य होंगे. मार्च में प्रिया कुमारी, साक्षी, निधि, इशिका, अपराजिता, अनमोल शर्मा, आशीष, प्रणव यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >