bhagalpur news.जमुनिया धार पर 22 करोड़ से बनेगा पुल, जून से शुरू होगा काम

किला घाट के पास जमुनिया धार पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर एजेंसी के माध्यम से करायेगा. विभाग की ओर से एजेंसी की बहाली के लिए निविदा जारी की गयी है.

जमुनिया धार पर 22 करोड़ से बनेगा पुल, जून से शुरू होगा काम

-ग्रामीण कार्य विभाग बनायेगा पुल, एजेंसी बहाली के लिए जारी की निविदा

-पुल के साथ गांवों में सड़क भी बनेगी, शहर से गांव तक होगी कनेक्टिविटी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

किला घाट के पास जमुनिया धार पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर एजेंसी के माध्यम से करायेगा. विभाग की ओर से एजेंसी की बहाली के लिए निविदा जारी की गयी है. ठेकेदारों के लिए 28 अप्रैल तक टेंडर अपलोड करने की तिथि निर्धारित की है. पांच मई तक निविदा की तकनीकी बिड खुलेगी. मई तक एजेंसी का चयन कर जून में निर्माण शुरू और अगले साल बरसात मौसम से योजना पूरी करने के लक्ष्य पर विभाग कार्य कर रहा है.

दो दर्जन से अधिक गांवों के 40 हजार आबादी को मिलेगी सुविधा

जमुनिया धार पर पुल के बनने से शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों के 40 हजार से अधिक आबादी को आवागमन की सुविधा मिलेगी. पुल के साथ गांवों में सड़क भी बनेगी. जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ने से बरसात में नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और न ही चचरी पुल पर जान जोखिम में डालना पड़ेगा.पुल का निर्माण मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना से होगा और यह स्टेट फंड से बनेगा. पुल सहित ग्रामीण सड़कों की लंबाई 96.84 किलोमीटर होगी. यानी, शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों आपस में जुड़ जायेंगे. शहर के साथ गांवों की कनेक्टिविटी भी बढ़ जायेगी. वर्तमान समय में गांवों की कच्ची सड़क है. पुल निर्माण पर 22 करोड़ से अधिक खर्च होने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >