बिजली के करंट से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बिजली के करंट से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार की रात्री को बिजली के करंट से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक रात में मृतक निरंजन राम घर में बिजली का कुछ काम कर रहा था. इसी दौरान उसे करंट लग गया.

उसे आनन फानन में घायल अवस्था में जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निरंजन राम मजदूरी करके घर परिवार को चला रहा था. उसकी मौत के बाद अब उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा. उसकी पांच बेटियों में दो बेटी की शादी हो चुकी है.सबसे छोटा एक बेटा है. उसकी मौत से परिजन सदमे मे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >