सबौर राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आज

सबौर राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आज भागलपुर. सबौर प्रखंड के 14 पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है. रविवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होगा. वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव ने बताया कि पंचायत अध्यक्षों का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी मो उस्मान की देख रेख में हुआ. परघड़ी पंचायत के अध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 26, 2015 7:49 PM

सबौर राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आज भागलपुर. सबौर प्रखंड के 14 पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है. रविवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होगा. वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव ने बताया कि पंचायत अध्यक्षों का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी मो उस्मान की देख रेख में हुआ. परघड़ी पंचायत के अध्यक्ष रणधीर पासवान, बैजलपुर शैलेंद्र मंडल, लैलख जयनारायण यादव, चंदेरी ललन ठाकुर, सरधो डोमन ठाकुर, लोदीपुर मो नजीर, शंकरपुर गोपाल मंडल, ममलखा दिलीप मंडल, सबौर तबारक हुसैन, खानकित्ता राजेंद्र चुनिहारा, फतेहपुर विरेंद्र यादव, रजंदीपुर सुरेश दास व बरारी पंचायत अध्यक्ष पद पर अश्विनी यादव का चयन किया गया. प्रत्येक पंचायत से दो दो डेलीगेट का चयन किया गया है. चुनाव के दौरान सह निर्वाची पदाधिकारी चेतन शर्मा मौजूद थे.