पटना में 10 से शुरू होने वाले राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भागलपुर की एथलेटिक्स की 56 सदस्यीय एथलिट टीम घोषित

पटना में 10 से 13 जून तक होने वाले 92वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला एथलेटिक्स टीम घोषित कर दी गयी है. टीम में 56 एथलीट शामिल है

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

पटना में 10 से 13 जून तक होने वाले 92वीं बिहार राज्य ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला एथलेटिक्स टीम घोषित कर दी गयी है. टीम में 56 एथलीट शामिल है. संघ के अध्यक्ष जेड हसन व सचिव नसर आलम ने अलग-अलग वर्ग की टीम की घोषणा की. अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में दुर्गा कुमारी,ऋचा कुमारी,बलराम कुमार,अमित कुमार है. अंडर-16 वर्ग में नीतू कुमारी,छोटी कुमारी, शिवांगी मजूमदार,धनराज शर्मा,राजा कुमार,कौशल कुमार,आयुष सिंह, सुंदरम कुमार. अंडर-18 वर्ग में खुशी कुमारी, खुशी यादव,श्रद्धा कुमारी, अरीबा कमर, ऋषिका कुमारी, कंचन कुमारी, चेतन आनंद ,गौरव कुमार,रोहित कुमार,मो अयान, विवेक कुमार, अक्षय कुमार, प्रभाष कुमार,जितेंद्र कुमार, विकास कुमार,निर्मल कुमार,दिव्यांश कुमार राज. अंडर-20 वर्ग में गुल्ली कुमारी, राधिका कुमारी,स्नेहा कुमारी,,सिद्धार्थ सिंह, ललित कुमार,ऋषभ कुमार,राकेश कुमार, रीतू राज,अशीष कुमार,अंकित कुमार,प्रिंस राज,नीतीश कुमार,राज कुमार, दीपक रोशन, विकास सिंह,राकेश कुमार यादव. महिला व पुरुष वर्ग में सोनी प्रिय, कुमारी दीप्ति,नेहा कुमारी, कुश कुमार, सादाब अनवर,अनिमेष कुमार, रोशन कुमार,भोला कुमार,रोनित कुमार,अभिषेक कुमार,मनीष कुमार. जबकि दल प्रभारी स्नेहा मरांडी, भोला कुमार, आशीष कुमार, राजा कुमार, प्रभात मजूमदार, संगीता. सचिव ने बताया कि चयनित एथलिट का अभ्यास कैंप आयोजित किया जा रहा है. ताकि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >