bhagalpur news. यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में 53 परीक्षार्थी हुए शामिल

बरारी स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई

बरारी स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई. एक पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चली. सुबह सात बजे से ही केंद्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी. केंद्र के को-ऑर्डिनेटर के अनुसार कुल 80 परीक्षार्थियों सेंटर बनाया गया था. इसमें 53 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. केंद्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों का सघन जांच की गयी. पहचान सत्यापन व बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि यूजीसी नेट की अगली परीक्षा 2, 3, 5, 6 व 7 जनवरी को इसी केंद्र पर की जायेगी. बताया जा रहा है कि यूजीसी नेट परीक्षा संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जायेगी. परीक्षा से जुड़ी अद्यतन जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >