Bhagalpur news राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के ऋण वसूली के 525 मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के ऋण वसूली के 525 मामलों, बीएसएनएल के आठ मामले, सुलहनीय मामले 213, बिजली बिल के 114 मामलों का निष्पादन किया गया.

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के ऋण वसूली के 525 मामलों, बीएसएनएल के आठ मामले, सुलहनीय मामले 213, बिजली बिल के 114 मामलों का निष्पादन किया गया. बैंक के 129715501 रुपये का समझौता हुआ. 21535330 रूपये ऋण वसूली की गयी. बीएसएनएल के 7469 रुपये का समझौता हुआ. 5795 रुपये की ऋण वसूली की गयी. नवगछिया व्यवहार न्यायालय में पांच बेंच बनाये गये थे. प्रथम बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी, पैनल अधिवक्ता रीता कुमारी ने मामले का निष्पादन किया. इस बेंच पर मोटरएक्ट, इस कोर्ट से संबंधित सुलहनीय मामले, स्टेट बैंक के ऋण वसूली के मामले निबटाए गये. बेंच दो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय दीपक कुमार तृतीय पैनल अधिवक्ता अमित कुमार यादव मौजूद थे. इस बेंच पर सुलहनीय अपराधिक मामले इसी कोर्ट के, बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण वसूली के मामले का निष्पादन किया. बेंच नंबर तीन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम महेश्वर नाथ पांडे पैनल अधिवक्ता सुमित कुमार डिडवानिया थे. इस बेंच पर इस कोर्ट को सुलहनीय अपराधिक मामले, यूकों बैंक, बिजली केस के मामले का निष्पादन किया गया. बेंच नंबर चार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद थे.. इस बेंच पर इस कोर्ट के अपराधिक सुलहनीय केस, बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक व अन्य मामले का निष्पादन किया गया. बेंच नंबर पांच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुगुफ्ता शाहीन, पैनल अधिवक्ता पूजा कुमारी थी. इस बेंच पर पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन इंडिया, सैट्रल बैंक आफ इंडिया, कैनरा बैंक, अन्य बैंक के मामले का निष्पादन किया गया.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू का नारी सशक्तीकरण संवाद

नारायणपुरसूबे के भूतपूर्व गन्ना मंत्री स्व ब्रह्मदेव मंडल के पौत्र सह जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल के शाहपुर आवास पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण संवाद कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता पूर्व जिप सदस्या कविता देवी और संचालन श्वेता कुमारी ने किया. वक्ताओं ने बताया कि उक्त दिवस महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. मनीष कुमार नागर ने महिला सशक्तीकरण में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया. रंजीत कुमार मंडल ने केंद्र व राज्य प्रायोजित महिला हितैषी योजनाओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जीविका समूह पर विस्तृत चर्चा करते हुए ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण बताया. मौके पर रेखा देवी, यमुना दास, अनिल पटेल, गेंदा देवी,तारा देवी, राजेश पटेल, अमर सिंह,राजेन्द्र साह , विकास ठाकुर , अमिताभ शर्मा, संतोष राम व जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >