अकबरनगर श्री राम गुलाम क्रीड़ा मैदान खेरैहिया में चल रहे द डिसाइडर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच ब्रदर्स इलेवन भागलपुर और अकबरनगर इलेवन के बीच हुआ. ब्रदर्स इलेवन भागलपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 113 रन बनायी.अकबरनगर इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 102 रन ही बना सकी. ब्रदर्स इलेवन भागलपुर की टीम विजयी हुई. भोपाली को मैन ऑफ द मैच दिया गया. ब्रदर्स इलेवन भागलपुर की टीम ने जीत कर फाइनल में जगह बना लिया. आठ अप्रैल को ब्रदर्स इलेवन भागलपुर और सनराइजर्स इलेवन पीरपैंती के बीच फाइनल मुकाबला होगा. मैच में निर्णायक की भूमिका सावन और सुमन, स्कोरर मानव व कॉमेंटेटर की भूमिका शिवम ने निभायी.
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
अकबरनगर- भागलपुर रेल खंड छीटमकंदपुर हॉल्ट के समीप पोल संख्या 318-20 के बीच शनिवार को एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बतायी जा रही ., हालांकि उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी.अकबरनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक किनारे से शव बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गयी, लेकिन पहचान नहीं हो पायी. पोस्टमार्टम करा कर शव को पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा.
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में दिया आवेदन
रसलपुर थाना क्षेत्र धनौरा स्थित जवाहरलाल उच्च विद्यालय धनौरा में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. रसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के पिता ने रसलपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने का आग्रह किया है. थाने में दिये गये आवेदन में लड़की के पिता ने कहा है कि गुरुवार को टिफिन के समय उनकी पुत्री के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ किया गया है. उक्त युवकों में एक कहलगांव थाना क्षेत्र व दूसरा रसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. उन्होंने कहा है कि जब उनकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर दुपट्टा खींचने लगे. जब पुत्री चिल्लाई तो आसपास के ग्रामीणों ने युवकों को दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक फोन छोड़ कर भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने दोनों युवकों का फोन विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जमा कर दिया है. इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश पांडे ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है. दोनों युवकों का फोन उनके पास जब्त है. रसलपुर थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है इसकी छानबीन की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.