bhagalpur news. भागलपुर पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई कर 34 वारंटियों को गिरफ्तार किया

भागलपुर जिला पुलिस ने बीते 24 घंटे में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है

भागलपुर. भागलपुर जिला पुलिस ने बीते 24 घंटे में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त, शराब से जुड़े अपराधी, आर्म्स एक्ट के आरोपी समेत अन्य शामिल हैं. गिरफ्तारी की सबसे ज्यादा कार्रवाई नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां से चार वारंटियों को दबोचा गया. मधुसूदनपुर थाना से तीन, जबकि पीरपैंती, घोघा, कहलगांव और ईशाकचक थानों से 2-2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं सुलतानगंज, कजरैली, गोराडीह, हबीबपुर और बरारी थाना क्षेत्रों से 1-1 गिरफ्तारी दर्ज की गई है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अन्य कांडों में जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या छह है, जबकि चोरी के एक मामले में भी एक आरोपी को जेल भेजा गया है. आर्म्स एक्ट के तहत दो गिरफ्तारी की गई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 वारंटों में गिरफ्तारी की और कुल 78 वारंटों का निष्पादन किया. वाहन जांच अभियान के तहत कुल 697 वाहनों की जांच की गई और 62 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >