bhagalpur news.19 वर्षीय लड़के ने गले में फंदा लगा कर की आत्महत्या

किसी भी तरह का कोई जवाब नही मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ने पर देखा कि सागर का शव पंखे के हुक से गले में फंदा लगा लटका था.

सागर कुमार, पिता संतोष मंडल, होली फैमिली सबौर रोड स्थित आयुष इंडियन गैस के नजदीक किराये के मकान में रहते थे. मृतक के पिता संतोष मंडल आयुष इंडियन गैस एजेंसी में गैस डिलीवरी का कार्य करते हैं. मृतक के मामा पप्पू मंडल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार रात में सभी ने खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. जब सुबह परिवार के सभी सदस्य जागे लेकिन सागर नहीं जगा. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज भी लगाया. दरवाजा भी खटखटाया. इसके बाद भी अंदर से किसी भी तरह का कोई जवाब नही मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ने पर देखा कि सागर का शव पंखे के हुक से गले में फंदा लगा लटका था. इसकी सूचना थाने को दी गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक का घर सन्हौला प्रखंड के बमिया गांव में है. सागर दो भाई दो बहन था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >