Bhagalpur. 10 दिन बाद भी नहीं मिला 16 वर्षीय केशव

10 दिन बाद भी नहीं मिला 16 वर्षीय केशव

भागलपुर. ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय केशव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस जांच में ठोस प्रगति नही होने से परिजन बेहद चिंतित और हताश हैं न्याय की आस में परिवार अब वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय के चक्कर लगा रहा है जानकारी के अनुसार ईशाकचक थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का पुत्र केशव 15 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वह बायपास की ओर जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा मोबाइल फोन बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई पीड़ित पिता मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ईशाकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है उन्होंने कहा हम दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं हर बीतता पल हमारी चिंता बढ़ा रहा है मां रश्मी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे वे बस एक ही गुहार लगा रही हैं – बेटा, तुम जहां भी हो, घर वापस आ जाओ परिवार के अनुसार, केशव पढ़ाई में काफी होनहार था और हाल ही में सीबीएसई परीक्षा में 84% अंक हासिल किया था ऐसे में उसके अचानक लापता होने से कई तरह की आशंकाएं पैदा हो गई हैं पिता का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बेटे के साथ क्या हुआ क्या उसका अपहरण हुआ है, या वह किसी गलत हाथों में पड़ गया है।परिजनों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने बेटे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है इस पर SSP ने आश्वासन दिया है कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही केशव को खोज लिया जाएगा अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर केशव कब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >