विद्युत शवदाह गृह को चालू करने के लिए विद्युत कनेक्शन का इंतजार

भागलपुर : विद्युत शवदाह गृह को एक मार्च को चालू करने के जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अभी तक कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पायी है. शवदाह गृह में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण चालू नहीं हो पाया है. निगम बिजली के लिए ऑन लाइन आवेदन किया है. जलकल अधीक्षक ने कहा कि ऑन […]

भागलपुर : विद्युत शवदाह गृह को एक मार्च को चालू करने के जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अभी तक कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो पायी है. शवदाह गृह में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण चालू नहीं हो पाया है. निगम बिजली के लिए ऑन लाइन आवेदन किया है. जलकल अधीक्षक ने कहा कि ऑन लाइन आवेदन कर दिया गया है. वैसे उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने जलकल अधीक्षक को बिजली कनेक्शन को लेकर यह जिम्मेवारी दी गयी है. ऑनलाइन कनेक्शन आवेदन होने के बाद यह आवेदन पटना जायेगा. पटना में बिजली विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद कनेक्शन को लेकर प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

ट्रायल में एक सप्ताह का समय लगेगा: कनेक्शन मिलने के बाद शवदाह गृह को चालू करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा. बंद पड़े शवदाह गृह के जीर्णोद्वार का काम बुडको द्वारा कराया गया है. बुडको को बकाया राशि नहीं मिला है. निगम के उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि लगभग एक करोड़, 34 लाख रुपये के लिए ट्रेजरी को भेज दिया गया है. बुडको को बकाया राशि चली जायेगी. बुडको के कार्यपालक अभियंता राज कुमार ने बताया कि कनेक्शन के बाद ट्रायल में एक सप्ताह का समय लगेगा. ट्रायल के बाद निगम को हैंड ओवर कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >